01 जुलाई से बिना फिटनेस-परमिट के नहीं चलेंगी स्कूल बसें, ARTO प्रतापगढ़ ने जारी किए सख्त निर्देश
01 जुलाई से बिना फिटनेस-परमिट के नहीं चलेंगी स्कूल बसें, ARTO प्रतापगढ़ ने जारी किए सख्त निर्देश

01 जुलाई से बिना फिटनेस-परमिट के नहीं चलेंगी स्कूल बसें, ARTO प्रतापगढ़ ने जारी किए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़ से ऋषिकेश पांडे कि रिपोर्ट

प्रतापगढ़। जिले में 01 जुलाई 2026 से सभी स्कूल निर्धारित समय पर खुलने के साथ ही स्कूल वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ए.के. शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूल वाहनों का फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) समाप्त हो चुका है, उन्हें सड़क पर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्कूल वाहन में CCTV कैमरा, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अग्नि सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए। इसके अलावा वाहन चालक एवं परिचालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा पुलिस सत्यापन (Police Verification) होना भी आवश्यक है।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को समय रहते आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जारीकर्ता:
ए.के. शुक्ला
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रतापगढ़




