हरियाणा में उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, विजन-2047 के तहत शिक्षा व्यवस्था होगी आधुनिक और वैश्विक।
हरियाणा में उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, विजन-2047 के तहत शिक्षा व्यवस्था होगी आधुनिक और वैश्विक।

हरियाणा में उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, विजन-2047 के तहत शिक्षा व्यवस्था होगी आधुनिक और वैश्विक।
हरियाणा से निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से हरियाणा विजन-2047 के तहत कई महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। इन सुधारों का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत प्रदेश में विश्वस्तरीय AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं बी.ए. तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस माफ करने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इसके अलावा राज्य के 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालयों को स्वायत्त संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इन संस्थानों में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित हो सके।
विजन-2047 के अंतर्गत विश्व रैंकिंग, शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों पर विशेष फोकस रखा जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है।
सरकार का मानना है कि इन पहलों से हरियाणा की उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनेगी तथा प्रदेश के युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए मजबूत आधार मिलेगा।




