E-Paperगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

मुडागांव के ग्रामीणों ने अधूरी सड़क निर्माण और प्रशासन की कथित अनदेखी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग एवं थाना प्रभारी देवभोग को ज्ञापन सौंपकर 2 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे NH-130C स्थित मुडागांव चौक पर चक्का जाम किए जाने की सूचना दी

मुडागांव के ग्रामीणों ने अधूरी सड़क निर्माण और प्रशासन की कथित अनदेखी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग एवं थाना प्रभारी देवभोग को ज्ञापन सौंपकर 2 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे NH-130C स्थित मुडागांव चौक पर चक्का जाम किए जाने की सूचना दी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद_ देवभोग विकासखंड के मुडागांव के ग्रामीणों ने अधूरी सड़क निर्माण और प्रशासन की कथित अनदेखी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग एवं थाना प्रभारी देवभोग को ज्ञापन सौंपकर 2 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे NH-130C स्थित मुडागांव चौक पर चक्का जाम किए जाने की सूचना दी है। ग्रामीणों का कहना है कि उरमाल मुख्य मार्ग से टीपरपारा होते हुए NH-130C तक पंचायत पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया, लेकिन करलाकोट पारा में लगभग 100 मीटर सड़क अधूरी छोड़ दी गई। इस कारण बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है और लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहीं बीमार मरीजों को चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ रहा है। इससे पूरे गांव में भारी नाराजगी है।

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर 22 जून 2026 को भी प्रशासन को आवेदन देकर सात दिनों के भीतर सड़क निर्माण कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।

 

ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं थाना प्रभारी देवभोग को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि समय पर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो 2 जुलाई को सुबह 9 बजे NH-130C मुडागांव चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए आंदोलन के लिए आवश्यक अनुमति भी मांगी है।

 

इस संबंध में हेमंत कुमार नागेश ने मीडिया से कहा कि प्रशासन को ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए। यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन में ग्रामीण होने के नाम से में भी शामिल हुंगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानी को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ग्रामीण वेणु नागेश ने मीडिया से कहा कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से इस सड़क के निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अनुसार पहले सड़क की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक थी, लेकिन पिछले एक-दो वर्षों में यह पूरी तरह जर्जर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई व्यक्ति इस भूमि पर अपना अधिकार बताता है, तो वह संबंधित राजस्व रिकॉर्ड सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा, “अगर संबंधित व्यक्ति के पास वैध रिकॉर्ड है तो वह सामने लाए। यदि रिकॉर्ड नहीं है तो यह शासकीय भूमि है और यहां सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए। सड़क बन जाने से पूरे गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात में होने वाली परेशानी भी खत्म होगी।”

 

वहीं ग्रामीण अरविंद नागेश ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण गांव के लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “रोड नहीं बनने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। यदि सड़क का निर्माण पूरा हो जाता, तो गांव के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।”

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!