*विज्ञापन*
गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर माहुलकोट में दिखा उत्साह, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस पर माहुलकोट में दिखा उत्साह, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
देव भोग। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत माहूलकोट में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ग्राम पंचायत भवन सहित क्षेत्र के सभी शासकीय भवनों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं।

ग्राम पंचायत माहूलकोट के पंचायत भवन, शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य शासकीय संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

 

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविता, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

 

कार्यक्रम में शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे माहूलकोट क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!