भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी के टाइपिस्ट को ₹87,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी के टाइपिस्ट को ₹87,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़। भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी के टाइपिस्ट को ₹87,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में अधिशासी अधिकारी को भी नामजद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता श्री प्रवीण रामपाल सिंह पुत्र श्री रामपाल सिंह निवासी रोही पोस्ट रोही थाना ऊंज जनपद भदोही (हाल पता उस्तापुर थाना झूंसी जनपद प्रयागराज) ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अराजपत्रित लोकसेवक अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव एवं लिपिक प्रशान्त सिंह द्वारा शिकायतकर्ता की फर्म मेसर्स कैलाश गंगापुरम, प्रयागराज को आवंटित कार्यों को प्रारम्भ कराने, कार्यस्थल दिखाने एवं टी.एस. की अनुमति दिलाने के एवज में ₹87,500 की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना/इकाई प्रयागराज की 14 सदस्यीय टीम ने निरीक्षक श्रीमती अंजली यादव के नेतृत्व में जाल बिछाया। टीम ने नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ स्थित अधिशासी अधिकारी के टाइपिस्ट कक्ष से शिकायतकर्ता से ₹87,500 की रिश्वत लेते हुए आरोपी प्रशान्त सिंह पुत्र स्व. जंग बहादुर सिंह निवासी 81 अजीतनगर पड़ाव वार्ड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़, वर्तमान में लिपिक (टाइपिस्ट), नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ को समय करीब 14:13 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस प्रकरण में
प्रशान्त सिंह, लिपिक (टाइपिस्ट), नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ (गिरफ्तार) तथा
अभिनव यादव, पुत्र राजबली यादव, सम्प्रति अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ढकवा प्रतापगढ़, थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ (नामजद)
के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
नोट:
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु यदि कोई अराजपत्रित सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज के मोबाइल नंबर 9454402490 अथवा भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402484 पर सूचना दें, ताकि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। *पत्रकार प्रशांत दुबे*




