उत्तर प्रदेश

टूटी छत – टपकता तिरपाल, DM ने देखा मंजर तो लेखपाल पर गिराई गाज*

टूटी छत - टपकता तिरपाल, DM ने देखा मंजर तो लेखपाल पर गिराई गाज*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*टूटी छत – टपकता तिरपाल, DM ने देखा मंजर तो लेखपाल पर गिराई गाज*

 

देवभोग न्यूज एक्सप्रेस~जिला संवाददाता गुलाब जायसवाल 

 

*प्रतापगढ़।* नगर पंचायत कोहड़ौर के रामापुर वार्ड में बारिश ने एक गरीब परिवार की छत छीन ली। परिवार तिरपाल के नीचे खुले आसमान तले रहने को मजबूर था। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय खुद मौके पर पहुंच गए।

DM ने टूटा घर, कीचड़ में सना सामान और तिरपाल से टपकता पानी देखा तो अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार के रहने और खाने की अस्थायी व्यवस्था तत्काल की जाए।

DM ने आदेश दिया कि आज देर शाम तक हर हाल में पीड़ित परिवार को राहत राशि उपलब्ध करा दी जाए।

मौके पर ग्रामीणों ने लेखपाल दिलीप जायसवाल की लापरवाही की शिकायत की। बताया कि कई बार सूचना देने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर DM ने कड़ा रुख अपनाते हुए लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दे दिया।

DM ने कहा कि बारिश से प्रभावित सभी परिवारों का सर्वे कर पात्रों को आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!