उत्तर प्रदेश

काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह का प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन* 

काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह का प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह का प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

*प्रतापगढ़।* भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह आज प्रतापगढ़ जिला कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय में परिचय एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, जिला प्रभारी अवधेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व मान्धाता ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह ‘नंदन’, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों, सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे अभियानों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करें।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!