सोरांव-प्रयागराज हाईवे के बगल कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, बाइक सवार युवक घायल
सोरांव-प्रयागराज हाईवे के बगल कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, बाइक सवार युवक घायल

*सोरांव-प्रयागराज हाईवे के बगल कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, बाइक सवार युवक घायल⇒*
*प्रतापगढ़।* रील के चक्कर में जान जोखिम में डालने का एक और मामला सामने आया है। सोराव-प्रयागराज बाईपास पर सोरांव के पास कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे ब्रिज पर एक युवक को Apache बाइक पर स्टंट करना महंगा पड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ब्रिज पर तेज रफ्तार में बाइक पर स्टंट कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में युवक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और उसकी Apache बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास / हाईवे बनने के बाद से अक्सर कुछ युवा यहां स्टंटबाजी करते हुए नजर आते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰




