प्रतापगढ़ में कल होगा रमेश सिंह का भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे होर्डिंग-बैनर*
प्रतापगढ़ में कल होगा रमेश सिंह का भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे होर्डिंग-बैनर*

*प्रतापगढ़ में कल होगा रमेश सिंह का भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे होर्डिंग-बैनर*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
जगह-जगह होर्डिंग-बैनर से सजा प्रतापगढ़, रमेश सिंह के स्वागत को लेकर सर्वेश उपाध्याय की तैयारी चर्चा में

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह का प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन मंगलवार, 29 सितंबर को होगा। उनके आगमन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। रमेश सिंह को भाजपा ने काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
रमेश सिंह के स्वागत को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं प्रमुख समाजसेवी सर्वेश उपाध्याय की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग और बैनर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सर्वेश उपाध्याय ने कहा कि “रमेश सिंह को काशी क्षेत्र का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ आगमन हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह है। प्रतापगढ़ की धरती पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता का प्रतीक होगा।”
रमेश सिंह के स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह, प्रमुख समाजसेवी सर्वेश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय सहित जिले के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।
वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं 244 विधानसभा रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा भी समर्थकों के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। रमेश सिंह के काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ताओं से संवाद का सिलसिला पहले भी रहा है।




