उत्तर प्रदेश
Trending

प्रयागराज SRN अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, 25 साल की युवती के गर्भाशय से निकालीं 13 फाइब्रॉएड की गांठें* 

प्रयागराज SRN अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, 25 साल की युवती के गर्भाशय से निकालीं 13 फाइब्रॉएड की गांठें* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रयागराज SRN अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, 25 साल की युवती के गर्भाशय से निकालीं 13 फाइब्रॉएड की गांठें*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट 

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध SRN अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मिसाल पेश की है। अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की टीम ने एक 25 वर्षीय युवती के गर्भाशय से 13 फाइब्रॉएड की गांठें निकालकर उसकी जान बचाई और उसके मातृत्व को भी सुरक्षित रखा।

बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से पेट में तेज दर्द और हैवी ब्लीडिंग की समस्या से परेशान थी। जांच में पता चला कि उसके गर्भाशय में एक-दो नहीं बल्कि 13 फाइब्रॉएड की गांठें बन गई हैं, जिसके कारण उसे काफी परेशानी हो रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SRN अस्पताल की गायनो टीम ने जटिल ऑपरेशन करने का फैसला लिया। यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मरीज की उम्र कम थी और भविष्य में माँ बनने की संभावना को बनाए रखना था। डॉक्टरों की टीम ने घंटों चली सर्जरी के बाद सभी 13 गांठों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया।

ऑपरेशन के बाद युवती की हालत पूरी तरह से स्थिर है और उसे जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा। इस सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने SRN अस्पताल के डॉक्टरों की पूरी टीम का आभार जताया है।

यह सफलता SRN अस्पताल की बढ़ती विश्वसनीयता और कुशल डॉक्टरों की टीम का एक और बड़ा उदाहरण है।

 

*रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!