काशीपुर डुबकी में विकास के नाम पर खेल: कागजों में 200 मीटर, मौके पर 118 मीटर इंटरलॉकिंग – ग्रामीणों ने DM से की जांच की मांग*
काशीपुर डुबकी में विकास के नाम पर खेल: कागजों में 200 मीटर, मौके पर 118 मीटर इंटरलॉकिंग - ग्रामीणों ने DM से की जांच की मांग*

*काशीपुर डुबकी में विकास के नाम पर खेल: कागजों में 200 मीटर, मौके पर 118 मीटर इंटरलॉकिंग – ग्रामीणों ने DM से की जांच की मांग*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
ग्राम पंचायत काशीपुर डुबकी के मजरा लोहरौटी में मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्य में बड़ा घोटाला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत “लवलेश के घर से संदीप के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य” स्वीकृत हुआ था।
शिलापट्ट पर कार्य की माप 200X3 मीटर, अनुमानित लागत 2,91,874 रुपये और वास्तविक लागत 8,11,504 रुपये अंकित है। कार्य की अवधि 23-03-2025 से 29-03-2025 दर्शाई गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर लगभग 118 मीटर ही इंटरलॉकिंग लगाई गई है, जबकि पूरी 200 मीटर की राशि 8,11,504 रुपये निकाल ली गई है।
इस मामले में लोहरौटी निवासी सुरेश गुप्ता सहित कई ग्रामीणों ने शपथ-पत्र के साथ जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थलीय जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने और कार्य अधूरा पाए जाने पर उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
अब बड़ा सवाल यही है कि कागजों में 200 मीटर और जमीन पर 118 मीटर – बाकी 82 मीटर का विकास कहां गया? जनता जवाब चाहती है।




