प्रयागराज में रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत, काफिले की गाड़ी पर गिरा क्रेन का हुक
प्रयागराज में रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत, काफिले की गाड़ी पर गिरा क्रेन का हुक

प्रयागराज में रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत, काफिले की गाड़ी पर गिरा क्रेन का हुक
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
प्रयागराज। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रयागराज पहुंचे। लोक सेवा आयोग गेट के पास समर्थकों द्वारा किए जा रहे स्वागत के दौरान एक क्रेन का हुक टूटकर उनके काफिले की एक गाड़ी पर जा गिरा। बताया गया कि घटना से करीब दो मिनट पहले रोहित मिश्रा गाड़ी से निकलकर स्टेज की ओर चले गए थे, जिससे वे सुरक्षित रहे।
प्रयागराज पहुंचने से पहले रोहित मिश्रा के काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां शामिल होने की बात सामने आई। इनमें महंगी लग्जरी कारों के साथ कई समर्थकों के वाहन भी शामिल रहे।
रोहित मिश्रा शाम करीब 5:45 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वे छात्रसंघ भवन गए, जहां से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने छात्रसंघ भवन में शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान रोहित मिश्रा ने कहा कि जनता और समर्थकों की पीड़ा को वे समझते हैं और छात्रसंघ भवन में लगे ताले को जल्द खुलवाने के लिए काम करेंगे। इसके बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान बुलडोजर, डीजे और रोड लाइट भी काफिले में दिखाई दिए।




