उत्तर प्रदेश
Trending

पुलिस वर्दी में नौटंकी कलाकार की तस्वीर वायरल, जांच की मांग

पुलिस वर्दी में नौटंकी कलाकार की तस्वीर वायरल, जांच की मांग

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पुलिस वर्दी में नौटंकी कलाकार की तस्वीर वायरल, जांच की मांग

 

फेसबुक प्रोफाइल फोटो को लेकर उठे सवाल, अनुमति और वर्दी के इस्तेमाल की जांच की मांग

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना बाघराय क्षेत्र के दनियापुर गांव से पुलिस वर्दी के इस्तेमाल से जुड़ा मामला सामने आया है। एक स्थानीय नौटंकी कलाकार की पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।वायरल तस्वीर में कलाकार के कंधे पर पुलिस का बैज, तीन स्टार और पुलिस वर्दी के साथ बेल्ट दिखाई दे रही है। तस्वीर में उसके साथ एक डांसर भी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि उक्त तस्वीर कलाकार की फेसबुक प्रोफाइल पर लगाई गई है।मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस वर्दी के इस्तेमाल की अनुमति और उसके उद्देश्य पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि वर्दी का इस्तेमाल किसी मंचीय कार्यक्रम या अभिनय के लिए किया गया है तो इसकी अनुमति और निर्धारित नियमों के पालन की जांच होनी चाहिए।वहीं, तस्वीर को लेकर धार्मिक भावनाओं से जुड़े आरोप भी सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से वायरल तस्वीर की सत्यता, वर्दी के स्रोत और उसके इस्तेमाल की अनुमति समेत पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वर्दी का इस्तेमाल नियमों के अनुरूप था या नहीं।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!