उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, बनकटी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश*  

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, बनकटी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश*  

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, बनकटी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश*

प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

*लखनऊ, 20 जुलाई 2026।* मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित “जनता दर्शन” में फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, इटावा, लखीमपुर खीरी, कौशाम्बी, अलीगढ़, चंदौली, मिर्जापुर सहित कई जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में वाराणसी से आए प्रधान पुजारी श्री गिरीश कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में स्थित बनकटी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार और उसे हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव पर्यटन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़ से रामबहादुर सिंह ने पीएम आवास, प्रयागराज से मार्ग चौड़ीकरण, इटावा से खेल मैदान निर्माण, लखीमपुर से विद्युत कनेक्शन और कौशाम्बी-भदोही से नाली व सड़क निर्माण की मांग की। खीरी और कौशाम्बी के मरीजों ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता मांगी, जिस पर अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने को कहा गया।

श्री मौर्य ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। किसी पात्र को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। *रिपोर्ट* – प्रशांत दुबे (प्रभात)

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!