गरियाबंदछत्तीसगढ़

*यातायात जागरूकता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 30 छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस बाइक राइडर्स’ ने भरी उड़ान; गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर, डीएफओ वरुण जैन ने दिखाई हरी झंडी।* 

*यातायात जागरूकता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 30 छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस बाइक राइडर्स' ने भरी उड़ान; गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर, डीएफओ वरुण जैन ने दिखाई हरी झंडी।* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

🚨 *यातायात जागरूकता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 30 छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस बाइक राइडर्स’ ने भरी उड़ान; गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर, डीएफओ वरुण जैन ने दिखाई हरी झंडी।*

 

गरियाबंद – गरियाबंद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज एक अनूठी पहल की गई। गरियाबंद से कुल्हारीघाट तक आयोजित ‘क्वीन बाइक राइडिंग’ रैली को गरियाबंद पुलिस अधीक्षक (SP) वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर , डीएफओ वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस विशेष राइड में 30 छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया।इको-टूरिज्म और यातायात नियमों का संदेश इस बाइक राइडिंग का मुख्य उद्देश्य गरियाबंद क्षेत्र के अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य (इको-टूरिज्म) को देश-दुनिया के सामने लाना है। इसके साथ ही, महिला राइडर्स ने आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

गरियाबंद से कुल्हारीघाट का सफर यह रैली गरियाबंद से शुरू होकर घने जंगलों और प्राकृतिक वादियों से घिरे ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थल कुल्हारीघाट तक पहुँचेगी। इस आयोजन के माध्यम से जिले में महिला सशक्तिकरण और साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को भी एक नई दिशा मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक का वक्त व्यराइडर्स को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा, “यह आयोजन न केवल गरियाबंद के पर्यटन को वैश्विक पटल पर लाएगा, बल्कि सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। महिला बाइक राइडर्स का यह जज्बा समाज के लिए प्रेरणादायी है।”

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!