E-Paperगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीति

पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते पर वन विवाग ने लगाया ताला, किसान परेशान।

पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते पर वन विवाग ने लगाया ताला, किसान परेशान।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पूर्वजों के समय से चले आ रहे रास्ते पर वन विवाग ने लगाया ताला, किसान परेशान।

 

गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक के तीन गाँवों के किसान तेतलखूँटी,बजाडी,गुर्जीभाटाT,वर्षों नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के समय से इसी रास्ते का उपयोग करते हुए लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि तक पहुँचकर खेती करते आ रहे हैं। लेकिन अब वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

रास्ता बंद होने से किसानों के लिए खेतों तक पहुँचना, बीज-खाद ले जाना, फसल की देखभाल करना और कृषि कार्य करना बेहद कठिन हो गया है। किसनो की परेशानी को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक रास्ता बंद करने का मामला नहीं, बल्कि किसानों की रोज़ी-रोटी और उनके वर्षों पुराने अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।

प्रशासन से मांग है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग को तत्काल खोला जाए, ताकि तीनों गाँवों के किसान बिना किसी बाधा के अपनी खेती कर सकें।

 

किसानों के अधिकारों की रक्षा हो, उनकी आजीविका से खिलवाड़ बंद हो।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!