खेलगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

इंदागांव-ध्रुवागुड़ी के बीच भीषण सड़क हादसा: वन विभाग की बोलेरो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, छह घायल

इंदागांव-ध्रुवागुड़ी के बीच भीषण सड़क हादसा: वन विभाग की बोलेरो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, छह घायल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

इंदागांव-ध्रुवागुड़ी के बीच भीषण सड़क हादसा: वन विभाग की बोलेरो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, छह घायल

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

 

इंदागांव और ध्रुवागुड़ी के बीच लगभग शाम 6:30 बजे वन विभाग की बोलेरो वाहन और एक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्घटना की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

 

फिलहाल मृतक की पहचान एवं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

 

समाचार प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद मृतकों, घायलों की संख्या और अन्य तथ्यों में परिवर्तन संभव है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!