गरियाबंद
Trending

चीतल के अवैध शिकार मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार 

चीतल के अवैध शिकार मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

चीतल के अवैध शिकार मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर उदंती वन परिक्षेत्र के जुगाड़ सर्किल में वन्यप्राणी चीतल के अवैध शिकार से जुड़े वन अपराध प्रकरण क्रमांक 196/20, में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता सोपसिंग गोड (45 वर्ष), गोवर्धन पिता बोहरन साहू (62 वर्ष), बलदेव पिता मदनगोपाल गोड (42 वर्ष) एवं हेमलाल पिता राजीबो यादव (26 वर्ष), सभी निवासी ग्राम डूमरपड़ाव, शामिल हैं।

प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपियों का रिमांड प्राप्त होने के बाद उन्हें उपजेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया।

 

वन्यजीव संरक्षण को लेकर विभाग की सख्ती: चीतल जैसे वन्यप्राणियों का अवैध शिकार वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे मामलों में वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तर उदंती वन परिक्षेत्र के जुगाड़ सर्किल में की गई इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि वन्यप्राणियों के अवैध शिकार एवं वन अपराधों के खिलाफ विभाग लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कराया जाना सराहनीय है। वन्यजीव हमारी प्राकृतिक विरासत हैं और इनके संरक्षण के लिए विभाग की ऐसी कार्रवाई न केवल कानून के पालन को मजबूत करती है, बल्कि जंगल एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता भी बढ़ाती

है।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!