केवाईसी के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप, गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत गैस उपभोक्ताओ में काफी नाराजगी*
केवाईसी के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप, गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत गैस उपभोक्ताओ में काफी नाराजगी*

*केवाईसी के नाम पर 100 रुपये लेने का आरोप, गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत गैस उपभोक्ताओ में काफी नाराजगी*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
कुंडा/प्रतापगढ़। माँ अष्टभुजी इंडियन गैस एजेंसी कुंडा पर केवाईसी के नाम पर ग्राहकों से 100 रुपये लिए जाने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि केवाईसी कराने के लिए एजेंसी कार्यालय पहुंचने वाले ग्राहकों से ऑनलाइन अथवा नगद भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है।

ग्राहकों के अनुसार, भुगतान नहीं करने पर उनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि केवाईसी के लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित है या नहीं, इसे लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
ग्राहकों ने संबंधित विभाग और गैस कंपनी के अधिकारियों से मामले की जांच कराने तथा केवाईसी के नाम पर यदि कोई अनधिकृत शुल्क लिया जा रहा है तो उसे तत्काल बंद कराने की मांग की है।




