उत्तर प्रदेश
Trending

प्रतापगढ़: अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्याओं पर कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन ?*

प्रतापगढ़: अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्याओं पर कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन ?*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़: अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्याओं पर कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन ?*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

 

घंटों नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

 

इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान हो रही है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रात-रात भर कटौती हो रही है जनता त्रस्त है अधिकारी मस्त अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से पढ़ाई व्यापार और सिंचाई प्रभावित हो रही है बिजली जाते ही लाइनमैन से लेकर JE से लेकर Xen तक का फोन स्विच ऑफ हो जाता है।

 

इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे ने कहा की सरकार फ्री सिंचाई की बात करती है और विभाग में वसूली लगा है।

 

पावर हाउस में ना स्लाइड सीढ़ी है ना शौचालय हमारे लाइनमैन भाई जान पर खेलकर काम कर रहे हैं।

 

कांग्रेस नेताओं ने बदहाल विद्युत व्यवस्था पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

 

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी मोहम्मद इश्तियाक प्रेम शंकर द्विवेदी विजय प्रताप त्रिपाठी संजय पांडे मुजम्मिल हुसैन रवि भूषण सिंह मासूम हैदर चंद्रनाथ शुक्ला लक्ष्मी शंकर मिश्रा अजय पटेल महेंद्र मिश्रा मोहम्मद उन्हें शुभम मिश्रा सलमान खान अंजली उपाध्याय मोहम्मद वसीम अशोक सिंह सुरेश मिश्रा आसिफ अली फतेह बहादुर अंजनी कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!