हरियाणा
Trending

डंपर खराब होने पर मदद के बजाय चालक से लूट, कुछ घंटों में पांच आरोपी गिरफ्तार

डंपर खराब होने पर मदद के बजाय चालक से लूट, कुछ घंटों में पांच आरोपी गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

डंपर खराब होने पर मदद के बजाय चालक से लूट, कुछ घंटों में पांच आरोपी गिरफ्तार

 

निखिल शर्मा, हथीन।

केएमपी रोड पर डंपर खराब होने के बाद चालक से 500 रुपये लूटने के मामले में पलवल सीआईए स्टाफ ने कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद वेगनआर कार (एचआर 30वाई 2875) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कार के डैशबोर्ड से लूटी गई 500 रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है।

 

सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के मुताबिक, शिकायतकर्ता अरशद निवासी रेवासन, जिला नूंह, डंपर चालक है। 20/21 सितंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच केएमपी रोड पर खेड़ा खलीलपुर के पास उसका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान सफेद वेगनआर कार में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और चालक से 500 रुपये छीनकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर थाना हथीन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

मंडकोला से कार सहित पकड़े गए आरोपी

 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 सितंबर 2026 को केएमपी रोड मंडकोला से पांचों आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल कार सहित काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र चरण सिंह निवासी अल्लिका, थाना गदपुरी, जिला पलवल, मुसफ्फर पुत्र वली मोहम्मद, युसूफ पुत्र हारुण, मोहम्मद पुत्र साहबुद्दीन और आरिफ पुत्र संगीर, सभी निवासी घासेड़ा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह के रूप में हुई है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर कार के डैशबोर्ड से 500 रुपये का नोट बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना कैंप पलवल में जानलेवा हमले सहित एक अन्य मामला भी दर्ज पाया गया है।

 

आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कानूनी प्रक्रिया पुलिस की ओर से पूरी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!