पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बवाल, प्रधान संघ ने CM को भेजा ज्ञापन
पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बवाल, प्रधान संघ ने CM को भेजा ज्ञापन

पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बवाल, प्रधान संघ ने CM को भेजा ज्ञापन
*पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर प्रधान संघ का आक्रोश, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग*
रिपोर्ट* :-गुलाब जायसवाल (जिला संवाददाता- प्रतापगढ़)
*पट्टी – प्रतापगढ़।* पट्टी कोतवाली में 21 सितंबर को मौलानापुर निवासी अर्जुन उर्फ शैलेश की संदिग्ध मौत का मामला गरमाता जा रहा है। पुलिस जहां इसे आत्महत्या बता रही है वहीं परिजनों और ग्रामीणों के सवालों के बाद अब ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक पट्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है।
शुक्रवार को प्रधान संघ ने एसडीएम पट्टी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं, इसलिए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, तभी सच्चाई सामने आ सकेगी।
ज्ञापन में मृतक की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में संतोष दूबे और अनीश दूबे की नामजदगी पर भी सवाल उठाए गए। संघ ने मांग की कि विवेचना निष्पक्ष हो और यदि कोई निर्दोष है तो उसे अनावश्यक रूप से न फंसाया जाए। साथ ही नाबालिग किशोरी से जुड़े पूर्व प्रकरण में भी कानून के तहत कार्रवाई हो।
प्रधान संघ के इंद्रधर दूबे उर्फ छोटे दूबे ने कहा – यह मामला जाति-धर्म का नहीं, न्याय का है। यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो सर्वसमाज और प्रधान संघ आंदोलन को बाध्य होगा।




