उत्तर प्रदेश
बीबीपुर नहर पुलिया के पास से चोरी की विक्की के साथ सीतापुर का आरोपी गिरफ्तार
बीबीपुर नहर पुलिया के पास से चोरी की विक्की के साथ सीतापुर का आरोपी गिरफ्तार

बीबीपुर नहर पुलिया के पास से चोरी की विक्की के साथ सीतापुर का आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
पट्टी थाना पुलिस ने चोरी की गई टीवीएस एक्सएल विक्की बरामद करते हुए सीतापुर निवासी दिलेराम (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उडैयाडीह गांव निवासी रमेश मिश्र की विक्की 16 अक्तूबर को हनुमान मंदिर, नहर चौराहे के पास दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 1:00 बजे बीबीपुर नहर पुलिया से महदहा रोड पर आरोपी को चोरी की विक्की के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने विक्की चोरी कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करने की बात स्वीकार की।