उत्तर प्रदेश
Trending

प्रतापगढ़: रामलीला कमेटी के पुनः अध्यक्ष बनें राजाराम वैश्य, ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारियां हुई शुरू.*

प्रतापगढ़: रामलीला कमेटी के पुनः अध्यक्ष बनें राजाराम वैश्य, ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारियां हुई शुरू.*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़: रामलीला कमेटी के पुनः अध्यक्ष बनें राजाराम वैश्य, ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारियां हुई शुरू.*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल (जिला संवाददाता)

सदर विधानसभा प्रतापगढ़ /नगर पंचायत गड़वारा बाजार में होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम की तैयारियों की हुई शुरुआत।

 

प्राचीन शिव मंदिर गड़वारा पर आयोजित मेला समिति की बैठक में मेला समिति के सदस्यों द्वारा एक बार पुनः अध्यक्ष पद पर राजाराम वैश्य के नाम पर सहमति बनीं।

 

बैठक के दौरान पदों पर चयन एवं मेला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए वक्ताओं ने अपने विचारों का आदान प्रदान किया।

 

इस दौरान मेला कमेटी द्वारा चुनाव प्रक्रिया को बदलने की कुछ लोगों द्वारा मांग एवं आपत्तियों को दरकिनार करते हुए मेला समिति गड़वारा के संरक्षक एवं मेला समिति गड़वारा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से लगाई राजाराम वैश्य के नाम पर अपनी मुहर।

 

विगत कई वर्षों से राजाराम वैश्य के नेतृत्व में गड़वारा का भरत मिलाप कार्यक्रम काफी बुलंदियों को छुआ है।।

 

मेला समिति में सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश मिश्रा एवं मेला प्रबंधन कार्य हेतु शिवा वैश्य के नाम पर बनीं सहमति।

 

चौकी इंचार्ज गड़वारा सचिन यादव मेला समिति चयन प्रक्रिया के दौरान दल बल के साथ मौके पर रहे मौजूद।

 

बैठक में प्रमुख रूप दिनेश सिंह दिन्नू, विपिन गुप्ता, सचिन सिंह सोमू उमेश जायसवाल सोनू वैश्य, राउल, चंद्रप्रकाश वैश्य, संतोष पांडे, संजय सिंह, मनीष सिंह, विनय जायसवाल, लालजी सेठ, सभासद बृजेश सिंह विवेक त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

 

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल (जिला संवाददाता)

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!