गरियाबंद के बाजड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में लिया।

रात्रि गश्त के दौरान जनपद सदस्य सुभाष यादव की सूचना पर वन विभाग की टीम ने की त्वरित कार्रवाई
देवभोग_ वन परिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) के वन अमले ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बजाड़ी में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार 06 जुलाई 2026 की रात ग्राम बजाड़ी के जनपद सदस्य श्री सुभाष यादव ने गांव में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अश्वनी दास मुरचूलिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे संरक्षण में ले लिया।
इस रेस्क्यू अभियान में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र पात्र, वन रक्षक श्री लम्बोदर सोरी, श्री पुरुषोत्तम ध्रुवा, श्री कौशल ध्रुव, सुरक्षा श्रमिक श्री लुद्रास नागेश तथा वाहन चालक श्री महेन्द्र सिंह चन्द्राकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।