Uncategorized

नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया अनिश्चितकालीन हड़ताल 

नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया अनिश्चितकालीन हड़ताल 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

 

गरियाबंद जिले के नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने आज 22 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वे गरियाबंद के गांधी मैदान में संयुक्त रूप से धरने पर बैठ गए है। हड़ताल लंबे समय तक चलने पर नगरीय निकायों की सेवाओं पर भी गहरा असर पड़ सकता है।

 

 

बता दे कि गरियाबंद जिले में नगर पालिका परिषद् गरियाबंद से 58, नगर पंचायत राजिम से 43, नगर पंचायत फिंगेश्वर से 29 और नगर पंचायत छुरा से 19 कुल 149 प्लेसमेंट कर्मचारी है। संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि महासंघ द्वारा विगत वर्षों से शासन के अन्य विभागों की तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन का भुगतान किये जाने हेतु समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों से शासन को अवगत करते आ रहा है। परंतु शासन-प्रशासन द्वारा हमारी मांगों पर गंभीरता से कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई है।

 

जिससे छ.ग. के 184 निकायों में कार्यरत 20,000 प्लेसमेंट कर्मचारी व परिवार में काफी असंतोष एवं आकोशित है। निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकायों से सीधे वेतन भुगतान (4000 श्रम सम्मान राशि सहित) किये जाने पर भी शासन को किसी भी प्रकार से अतिरिक्त व्यय का वहन नही करना पड़ेगा। नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को शासन के अन्य विभाग (जल संसाधन, PWD, PHE व वन विभाग आदि) के तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन का भुगतान किया जाये।

 

हड़ताल अवधि में नगरीय निकायों में मूलभूत सुविधा जैसे- सफाई कार्य, जल कार्य, विद्युत कार्य, सरकार के योजना-परियोजना कार्य, कार्यालयीन कार्य, लोक सेवा कार्य सब बंद रहेगें । साथ ही साथ उन्होंने आगामी निकाय चुनाव के बहिष्कार की भी घोषणा की है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!