Uncategorized

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर आरोपी ने पीड़िता को केरोसीन डालकर लगाई आग

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर आरोपी ने पीड़िता को केरोसीन डालकर लगाई आग

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर आरोपी ने पीड़िता को केरोसीन डालकर लगाई आग

 

 

 

छुरा थाना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक व्यक्ति ने लग भग 38 वर्षीय युवती को केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चम्पेश्वर यादव ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और पास में रखा केरोसीन पीड़िता पर डालकर आग लगा दी।

पीड़िता को तुरंत नजदीकी हस्पताल छुरा ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए जिला हस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जिसके बाद उन्हें महासमुंद व रायपुर के के डिकेएस हस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत से लड़ते हुए 6 दिन बाद प्राण त्याग दिया।

 

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

प्रशासन और समाज का रुख

घटना के बाद क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

 

 

यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई और कठोर कानून व्यवस्था लागू करना बेहद जरूरी हो गया है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!