आरती केसरवानी की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक विनोद सरोज, न्याय का दिलाया भरोसा*
आरती केसरवानी की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक विनोद सरोज, न्याय का दिलाया भरोसा*

- *आरती केसरवानी की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक विनोद सरोज, न्याय का दिलाया भरोसा*
*देवभोग न्यूज एक्सप्रेस भरोसेमंद चैनल*रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज के पूरे तख्त, रामनगर निवासी आरती केसरवानी की मारपीट में घायल होने के बाद उपचार के दौरान हुई मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है।
बृहस्पतिवार को बाबागंज विधायक विनोद सरोज मृतका के घर पहुंचे और पति उमेश केसरवानी सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान बिहार प्रमुख रामचंद्र सरोज, हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सभासद पप्पन सिंह, सुशील सिंह पुज्जु, प्रियम तिवारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*



