उत्तर प्रदेश
Trending

व्यापार को नई उड़ान, युवाओं को नया अवसर: आशीष जायसवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज ने लिया प्रगति का संकल्प* 

व्यापार को नई उड़ान, युवाओं को नया अवसर: आशीष जायसवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज ने लिया प्रगति का संकल्प* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*व्यापार को नई उड़ान, युवाओं को नया अवसर: आशीष जायसवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज ने लिया प्रगति का संकल्प*

 

*देवभोग न्यूज एक्सप्रेस/ जिला संवाददाता गुलाब जायसवाल*

 

*प्रतापगढ़।* शहर में वैश्य समाज की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ आशीष जायसवाल- ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को नई दिशा देना और व्यापार को आधुनिक दौर में नई ऊंचाइयों पर ले जाना रहा।

बैठक में समाज के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। विशेष रूप से युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार, बाजार को संगठित और सशक्त बनाना, तथा व्यापार में नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि अब समय आ गया है जब वैश्य समाज को एकजुट होकर व्यापार को केवल दुकान तक सीमित न रखकर ब्रांड के रूप में स्थापित करना होगा।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने समाज को अधिक संगठित, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने के लिए ठोस सुझाव रखे। तय किया गया कि युवाओं को व्यापारिक प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी और नए स्टार्टअप से जोड़ा जाएगा।

अंत में सभी ने एक स्वर में समाज की एकता और निरंतर प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में जो भी निर्णय लिए गए हैं, उन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

 

*सर्व वैश्य समाज रानीगंज अजगरा बैठक सामाजिक परिचर्चा सफलतापूर्वक सम्पन्न*

प्रह्लाद जायसवाल, आशीष जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, मगदूम जायसवाल, पवन जायसवाल, संदीप जायसवाल, आकाश जायसवाल, सोनू गुप्ता, अमन गुप्ता, प्रेम जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, अविनाश जायसवाल, संतोष जायसवाल एवं राजू शर्मा मौजूद रहे ।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!