रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, 183 में से 5 का मौके पर निस्तारण
रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, 183 में से 5 का मौके पर निस्तारण

रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, 183 में से 5 का मौके पर निस्तारण
जिला व्योरो आर के पांडेय कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आज तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी दीपक भूकर भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में कुल 183 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें से 94 शिकायतें राजस्व विभाग, 51 पुलिस विभाग, 10 विकास विभाग और 28 अन्य विभागों से संबंधित थीं। अधिकारियों ने 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट होना चाहिए।
डीएम ने विशेष रूप से भूमि विवादों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र गरीब व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान एसडीएम रानीगंज सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




