हथीन में मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हथीन में मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हथीन में मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान किया बरामद
हथीन। वार्ड नंबर-10 स्थित लालदास मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी घाघोट, हाल मर्रोली और अर्जुन पुत्र सुमेर उर्फ गूंगा निवासी मर्रोली, थाना मुंडकटी के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, शहर चौकी हथीन प्रभारी ASI अनिल कुमार की टीम ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। फुटेज में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर दानपात्र ले जाते हुए दिखाई दिए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दानपात्र का टूटा हुआ ताला और ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, 4 अगस्त को लालदास मंदिर से दानपात्र चोरी हुआ था। मंदिर महंत के अनुसार दानपात्र में करीब 50 से 60 हजार रुपये की नकदी बताई गई थी।
पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज आरोपियों की पहचान करने में अहम सुराग साबित हुई।




