Uncategorized

उड़ीसा बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ के युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

उड़ीसा बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ के युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

उड़ीसा बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ के युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

 

 

 

 

उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्रमें सालेबीड़ी गाँव के भोई पारा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक गरियाबंद जिले के देवभोग थाना के अंतर्गत मुनगापदर गांव का निवासी बताया जा रहा है और वह एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार था। हत्या की सूचना मिलते ही ओड़िसा पुलिस सक्रिय हो गई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मृतक परमेश्वर मरकाम उम्र 35वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा क्षेत्र में मिला। घटना कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

घटना के बाद मृतक के गांव और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!