*विज्ञापन*
गरियाबंदछत्तीसगढ़

दूतकइया गांव में हिंसा के बाद तनाव, आईजी के पहुंचने पर हालात काबू में, गांव छावनी में तब्दील

दूतकइया गांव में हिंसा के बाद तनाव, आईजी के पहुंचने पर हालात काबू में, गांव छावनी में तब्दील

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

-राजिम, गरियाबंद

दूतकइया गांव में हिंसा के बाद तनाव, आईजी के पहुंचने पर हालात काबू में, गांव छावनी में तब्दील

 

.:फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम दूतकइया में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। बीती देर रात तक दोनों पक्षों के बीच तनाव रहा। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर आईजी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद माहौल को शांत कराया गया

 

जानकारी के अनुसार पूर्व में राहगीरों के साथ मारपीट एवं शिव मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में जेल भेजे गए आरोपी रिहा होने के बाद गांव लौटे और शिकायतकर्ता व ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे

 

हथियारों के इस्तेमाल से मामला सांप्रदायिक रूप ले बैठा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर तीन से चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया

 

घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी पुलिस बल तैनात है, साथ ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल गांव पूरी तरह पुलिस नियंत्रण में है और हालात पर नजर रखी जा रही है

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!