उत्तर प्रदेश
Trending

प्रतापगढ़ में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा, CMO ऑफिस पर किया हल्ला-बोल, 21 हजार मानदेय की उठाई मांग

प्रतापगढ़ में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा, CMO ऑफिस पर किया हल्ला-बोल, 21 हजार मानदेय की उठाई मांग

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

प्रतापगढ़ में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा, CMO ऑफिस पर किया हल्ला-बोल, 21 हजार मानदेय की उठाई मांग

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️

*प्रतापगढ़।* अपनी मांगों को लेकर जिले भर की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों आशा बहुओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार से 2200 और केंद्र से 1500 रुपये मानदेय मिलता है, जो इस महंगाई में ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। हमारी मांग है कि हमारा निश्चित मानदेय 21 हजार किया जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
आशाओं ने बताया कि पिछले तीन महीने से उनका मानदेय बकाया है। आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, दस्तक अभियान और सर्वे जैसे कामों का भी पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

आशाओं ने विभाग द्वारा दी गई सिम बंद होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा 3 महीने से सिम बंद है, विभाग 250 रुपये रिचार्ज के लिए देता है जबकि 299 से कम का रिचार्ज ही नहीं होता, मजबूरन अपनी जेब से पैसा लगाना पड़ रहा है।
आशा बहुओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

*रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!