गरियाबंदछत्तीसगढ़शोक

क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है।मैनपुर थाना मुख्यालय से महज 03 किलोमीटर की दूर ग्राम भाठीगढ़ के  28 वर्षीय युवक एवन साय धुरवा ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एवन साय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

मैनपुर। क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है।मैनपुर थाना मुख्यालय से महज 03 किलोमीटर की दूर ग्राम भाठीगढ़ के  28 वर्षीय युवक एवन साय धुरवा ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एवन साय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

एवन साय धुरवा छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार अपने खेत में भेलवा डारा डालकर हरेली तिहार का पूजा करने गया था। इसी दौरान उसने खेत में स्थित लाख के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

बताया जा रहा है कि एवन साय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। परिवार के इकलौते बेटे की इस तरह हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 

आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!