उत्सवगरियाबंदछत्तीसगढ़

झरगांव के मड़ई-मेला में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़ा जन सैलाब 

झरगांव के मड़ई-मेला में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़ा जन सैलाब 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

झरगांव के मड़ई-मेला में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़ा जन सैलाब ♠

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

मैनपुर। ग्राम झरगांव में रविवार के दिन मड़ई मेला का आयोजन किया गया।

देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर मड़ई मेला का शुभारंभ किया गया। रविवार को सुबह से मड़ई स्थल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर को देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई

देवी देवताओं ने मड़ई में लोगों को आशीर्वाद दिया व क्षेत्र की सुख शांति के लिए देवी देवताओं से कामना की गई।

 

 

मड़ई पर लोगों ने देवी-देवताओं को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद मांगा तो मड़ई में लोगों की भीड़ रात होने तक लगी रही। विभिन्ना मिठाई दुकान, कपड़ा दुकानों, खिलौने की कई दुकानों के साथ साथ अन्य दुकानें लोगों की खरीदारी का कारण बनी। गाजे बाजे के साथ मड़ई बाजार का भ्रमण किया गया देवी देवता देर अगले दिन सोमवार को अपने-अपने स्थान को रवाना हुए। जिन्हें पान सुपारी भेंटकर विदाई दी गई। ग्राम झरगांव में मड़ई मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों में हर्ष देखा गया। मड़ई में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। रात्रिकालीन उड़िया दंड नृत्य का भी आयोजन किया गया।

 

 

झरगांव में आयोजित मड़ई मेला में शामिल होने पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति नीरज ठाकुर का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मांझी ने कहा कि आज झरगांव गांव के मड़ई मेला में दूर-दूर से आए प्रमुख देवी देवताओं द्वारा लोगों को आशीर्वाद दिया गया है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण परिवेश सांस्कृतिक वातावरण लोगों को आदिवासी क्षेत्रों के रीति रिवाजों से अवगत कराता है। इस मौके पर सातपारा झांकर धरम सिंह कपिल पुजारी हेमनात पाथर , सरपंच श्रीमती बेलमती परासर पाथर एवं समस्त ग्रामवासी सातों पारा मौजूद रहे

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!