E-PaperUncategorizedगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।

गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। पारागांव पुल के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

ज्ञात हो की सावन के महीने में भूतेश्वरनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन गीली और फिसलन भरी होने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुल से जा टकराई।

हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बस को हटाने के साथ सड़क पर लगे जाम को खुलवाने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात व्यवस्था बहाल करने का काम जारी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!