*विज्ञापन*
गरियाबंदछत्तीसगढ़

नकटी गांव में विधायक कॉलोनी का विरोध, कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने सीएम को लिखा पत्र

नकटी गांव में विधायक कॉलोनी का विरोध, कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने सीएम को लिखा पत्र

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नकटी गांव में विधायक कॉलोनी का विरोध, कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने सीएम को लिखा पत्र

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

गरियाबंद। जिले के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर विधायक कॉलोनी के लिए आबंटित भूमि को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

विधायक जनक ध्रुव का कहना है कि नकटी गांव में प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई कर ग्रामीणों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और विधायक कॉलोनी के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाए।

बताया जा रहा है कि नकटी गांव के ग्रामीण लगातार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में विधायक जनक ध्रुव खुले तौर पर ग्रामीणों के समर्थन में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले वे पहले विधायक हैं।

अब सभी की नजर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया पर है कि मुख्यमंत्री इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!