*विज्ञापन*
E-Paperगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

सीसी सड़क की मांग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर थमा आवागमन*

सीसी सड़क की मांग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर थमा आवागमन*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

सीसी सड़क की मांग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर थमा आवागमन*

*ग्राम पंचायत मुड़ागांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन, दो दिन पहले प्रशासन को दी थी सूचना*

 

हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

देवभोग – ग्राम पंचायत मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर चक्का जाम कर दिया। आंदोलन के चलते राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस आंदोलन की सूचना दो दिन पहले ही प्रशासन को दे दी थी, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें चक्का जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया। ग्रामीण पंचायत क्षेत्र में शीघ्र सीसी सड़क निर्माण की मांग पर अड़े रहे।
फिलहाल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी है। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर यातायात प्रभावित हो रहा है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!