बुधवार की घरेलू कलह के बाद गुरुवार सुबह उठाया खौफनाक कदम, कीटनाशक सेवन के बाद 112 ने पहुंचाया अस्पताल
बुधवार की घरेलू कलह के बाद गुरुवार सुबह उठाया खौफनाक कदम, कीटनाशक सेवन के बाद 112 ने पहुंचाया अस्पताल

बुधवार की घरेलू कलह के बाद गुरुवार सुबह उठाया खौफनाक कदम, कीटनाशक सेवन के बाद 112 ने पहुंचाया अस्पताल
गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
देवभोग_ चिचिया पंचायत के दासोपारा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को अनूप कुमार ध्रुव के घर में घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अनूप कुमार ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
कीटनाशक सेवन की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना 112 आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही 112 देवभोग की वाहन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए अनूप कुमार ध्रुव को उपचार के लिए 112 वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया।
अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। बताया गया कि उस समय मरीज नशे की हालत में था और कीटनाशक का प्रभाव शरीर में फैल चुका था। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार करते हुए जहर के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक इंजेक्शन लगाए और उपचार के जरिए जहर के प्रभाव को नियंत्रित किया गया।
बीएमओ प्रकाश साहू ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाने के बाद तत्काल उपचार शुरू किया गया। जहर के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक इंजेक्शन लगाए गए हैं। मरीज नशे की हालत में था और शरीर में जहर का प्रभाव फैल चुका था, जिसे उपचार के माध्यम से काफी हद तक नियंत्रित कर दिया गया है। फिलहाल मरीज की स्थिति ठीक और सामान्य है तथा चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।
परिजनों के अनुसार अनूप कुमार ध्रुव (40 वर्ष) के परिवार में एक लड़की और दो लड़के हैं। बुधवार शाम हुए घरेलू विवाद के बाद गुरुवार सुबह कीटनाशक सेवन की घटना से परिवार में चिंता का माहौल बन गया। समय पर 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, जिससे फिलहाल मरीज की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।




