Uncategorized

हथीन में निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार सेवा, जरूरतमंदों को दी जा रही दवाइयां।

हथीन में निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार सेवा, जरूरतमंदों को दी जा रही दवाइयां।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन में निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार सेवा, जरूरतमंदों को दी जा रही दवाइयां।

हरियाणा से निखिल शर्मा कि रिपोर्ट 

 

हथीन, संवाददाता। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु गोरखनाथ धुना दरबार, हथीन के अंतर्गत संचालित गुरु गोरखनाथ देसी दवाखाना में प्रत्येक रविवार को विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।

दवाखाना संचालक वैद्य कुलदीप जोगी नाथ ने बताया कि वर्तमान में गुर्दे की पथरी, उच्च रक्तचाप (बीपी) के लिए जड़ी-बूटी एवं सिद्ध धागा तथा महिलाओं की समस्याओं जैसे सफेद पानी और लाल पानी (पैरजारी) के उपचार हेतु दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दरबार का मुख्य उद्देश्य जनसेवा एवं लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से राहत प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य बीमारियों के लिए भी दवाइयां इस सेवा में शामिल की जाएंगी और उन्हें भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की।

दवाखाना वार्ड नंबर-9, अहीर मोहल्ला, जैन मंदिर के पास, रेनबो पब्लिक स्कूल के निकट, हथीन में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए 8053178454 एवं 8053572601 पर संपर्क किया जा सकता है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!