Uncategorized

KMP के समानांतर सर्विस रोड से बदलेगी हथीन क्षेत्र की तस्वीर, रतीपुर, गेलपुर, मंडकोला समेत दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ।

KMP के समानांतर सर्विस रोड से बदलेगी हथीन क्षेत्र की तस्वीर, रतीपुर, गेलपुर, मंडकोला समेत दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

KMP के समानांतर सर्विस रोड से बदलेगी हथीन क्षेत्र की तस्वीर, रतीपुर, गेलपुर, मंडकोला समेत दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ।

हरियाणा से निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

हथीन (पलवल)। हथीन विधानसभा क्षेत्र के रतीपुर, गेलपुर, मंडकोला समेत दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के समानांतर प्रस्तावित सर्विस रोड निर्माण की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। परियोजना के पहले चरण में रतीपुर से दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग तक प्रारंभिक सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है।

विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि सर्विस रोड बनने से रतीपुर, गेलपुर, मंडकोला सहित आसपास के गांवों के लोगों को दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुगम होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन सर्विस रोड बनने के बाद यात्रा का समय कम होगा और परिवहन सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों से बेहतर संपर्क स्थापित होने से व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

विधायक के अनुसार, उन्होंने इस मांग को उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास विभाग ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसका प्रारंभिक चरण पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में इस सड़क का विस्तार मंडकोला तक कराने की मांग की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के पंचों, सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले गेलपुर गांव में इस मांग को लेकर महापंचायत भी आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्रवासियों ने KMP के समानांतर सर्विस रोड निर्माण की जोरदार मांग उठाई थी। ग्रामीणों का मानना है कि यह सड़क पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।

विधायक ने कहा कि KMP के दोनों ओर भविष्य में बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाएं हैं। ऐसे में सर्विस रोड बनने से हथीन क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, नए व्यापार स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इसके अलावा क्षेत्र की नहरी रजवाहों की पटरियों पर भी पक्की सड़कें बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। विभाग द्वारा सर्वेक्षण और इस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है तो रतीपुर से लेकर मंडकोला तक का पूरा इलाका बेहतर कनेक्टिविटी, तेज विकास और आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बन सकता है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!