उत्तर प्रदेश

जनगणना-2027 को लेकर पलवल में तैयारियां, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगा प्रगणक।

जनगणना-2027 को लेकर पलवल में तैयारियां, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगा प्रगणक।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

जनगणना-2027 को लेकर पलवल में तैयारियां, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगा प्रगणक।

 

निखिल शर्मा, हथीन।

पलवल जिले में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक संचालित की जाएगी। इससे पहले नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा मिलेगी। इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

 

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। निर्धारित अवधि के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने के साथ उसका सत्यापन भी करेंगे। जनगणना के तहत प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार 40 सवाल पूछे जाएंगे।

 

उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों की ओर से दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे 10 से 24 जनवरी तक उपलब्ध ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना-2027 के इस राष्ट्रीय अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!