विरोधियों के विरोध ने बढ़ाया राजा भैया की कथा का सियासी कद, बेंती से देशभर तक गूंजने लगी चर्चा*
विरोधियों के विरोध ने बढ़ाया राजा भैया की कथा का सियासी कद, बेंती से देशभर तक गूंजने लगी चर्चा*

*विरोधियों के विरोध ने बढ़ाया राजा भैया की कथा का सियासी कद, बेंती से देशभर तक गूंजने लगी चर्चा*
प्रयागराज मंडल व्योरो प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बेंती की श्रीराम कथा अब सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं रही, यह प्रदेश की बड़ी सियासी चर्चा बन गई है। विरोधियों की बयानबाजी ने इसे और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।
राजभवन बेंती में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा सुनाएंगे। इससे पहले 16 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जो कुल देवी मंदिर डेरवा से सुबह 9 बजे शुरू होकर भीटेश्वर नाथ धाम तक जाएगी।
राजा भैया ने कहा है, *“हम तो बस साधन हैं, कथा तो हनुमान जी करवा रहे हैं।”* इसी भावना ने लाखों श्रद्धालुओं को जोड़ दिया है।
कभी पोटा की कार्रवाई, कभी मगरमच्छों की चर्चा, हर बार विरोध ने ही राजा भैया को और बड़ा बना दिया। अब कथा को लेकर हो रही सियासत भी वही इतिहास दोहरा रही है।
प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, अमेठी और सुल्तानपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन सुरक्षा में जुटा है, तो जनसत्ता दल परिवार स्वागत में।



