Uncategorized

मैनपुर के जंगलों में बड़ी कामयाबी: 46 लाख नकद, हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मैनपुर के जंगलों में बड़ी कामयाबी: 46 लाख नकद, हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

मैनपुर के जंगलों में बड़ी कामयाबी: 46 लाख नकद, हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

 

 

 

 

संवाददाता हेमचंद नागेश छत्तीसगढ़ गरियाबंद कि रिपोर्ट

 

गरियाबंद -:गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सापसटी नामक जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए लाखों रुपये नकद, हथियार, आर्म्स एम्युनेशन और अन्य सामग्रियों को संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है।

 

जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 एंटी नक्सल टीम एवं डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 28 फरवरी को जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।

 

💰 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद बरामद

डिवीजन द्वारा छिपाकर रखी गई कुल ₹46,31,500/- (शब्दों में – छियालिस लाख इकतीस हजार पांच सौ रुपये मात्र) की नकद राशि जब्त की गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

 

बरामद सामग्री में शामिल

 

01 भरमार बंदूक

33 भरमार राउंड

01 सका रायफल

32 बीजीएल सेल

01 लैपटॉप

02 मोबाइल फोन

10 इंसास राउंड

11 एसएलआर राउंड

45 एके-47 राउंड

41 नग .303 राउंड

23 सिंगल शॉट राउंड

26 नग 12 बोर राउंड

13 इलेक्ट्रिक एवं 10 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर

अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री

 

*पुनर्वास नीति का असर*

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इससे पहले भी जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सफलता मिल रही है।

 

पुलिस का मानना है कि इस बड़ी बरामदगी से भविष्य में संभावित नक्सली घटनाओं को विफल करने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

 

गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान से साफ है कि अब जंगलों में माओवादियों की पकड़ कमजोर पड़ रही है और सुरक्षा बल लगातार बढ़त बना रहे हैं।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!