दिशा समिति बैठक में गरजे सांसद — लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का समय पर हो निस्तारण*
दिशा समिति बैठक में गरजे सांसद — लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का समय पर हो निस्तारण*

*दिशा समिति बैठक में गरजे सांसद — लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का समय पर हो निस्तारण*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की शिकायतों व प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में सड़क मरम्मत, पेयजल संकट, नहरों की सफाई, शिक्षा और डिजिटल लाइब्रेरी के मुद्दे प्रमुखता से उठे। विश्वनाथगंज विधायक ने 530 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क को बिना एनओसी उखाड़कर लेपन कराने का मामला उठाया। बताया गया कि ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पट्टी विधायक ने अमरगढ़-राजा बाजार व सैफाबाद-वारीकला मार्ग की मरम्मत शुरू न होने की शिकायत की।
जल जीवन मिशन में 38 ग्रामसभाओं में खारे पानी की समस्या पर सांसद ने टैंकर से पेयजल देने को कहा। बताया गया कि 319 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार है। आरटीई के तहत 1384 बच्चों का नामांकन हुआ है।
नहरों की सफाई, बेल्हा में शिलान्यास बोर्ड और भंगवा चुंगी ओवरब्रिज की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई।
बैठक में डीएम अभिषेक पाण्डेय, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ डॉ. राममोहन मीना, विधायक रानीगंज, विश्वनाथगंज, पट्टी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।




