उत्तर प्रदेश
Trending

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने किया नमन*

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने किया नमन*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने किया नमन*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, एएसपी/सीओ रानीगंज प्रशान्त राज, सीओ नगर आशुतोष मिश्रा, सीओ 112 प्रेमप्रकाश सिंह, सीओ यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!