उत्तर प्रदेश
Trending

मानवता की मिसाल बने भाजपा नेता राजेश मसाला – बीमार हरिचरन को ₹10 हजार की मदद और 3 माह का राशन देकर जीता दिल* 

मानवता की मिसाल बने भाजपा नेता राजेश मसाला - बीमार हरिचरन को ₹10 हजार की मदद और 3 माह का राशन देकर जीता दिल* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*मानवता की मिसाल बने भाजपा नेता राजेश मसाला – बीमार हरिचरन को ₹10 हजार की मदद और 3 माह का राशन देकर जीता दिल*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट

अमेठी/सुल्तानपुर/ प्रतापगढ़/प्रयागराज  / भेटुआ -* भेटुआ ब्लॉक के सुमेरपुर गांव में भाजपा नेता राजेश मसाला ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे गरीबों के सच्चे सहयोगी हैं।

सुमेरपुर निवासी हरिचरन जी लंबे समय से सर्वाइकल और साइटिका की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। असहनीय दर्द के कारण वे ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था।

इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राजेश मसाला स्वयं हरिचरन जी के घर पहुंचे, उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया।

उन्होंने तत्काल 10,000 रुपये की नगद आर्थिक सहायता देकर इलाज शुरू करवाया और परिवार की दैनिक जरूरतों को देखते हुए अपने निजी खर्च से तीन महीने के राशन की व्यवस्था भी करा दी।

इतना ही नहीं, स्थायी समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान के लिए आवेदन भी करवाया है ताकि आगे भी सरकारी मदद से बेहतर इलाज मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश मसाला ने कहा –

आपने मुश्किल घड़ी में मुझे अपना समझा, और ईश्वर ने मुझे आपके काम आने योग्य बनाया – दोनों का आभार। किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।

 

उन्होंने हरिचरन जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करें और परिवार को संबल प्रदान करें।

राजेश मसाला के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!