UP में मौसम का रेड अलर्ट, 27 तक भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, योगी सरकार ने प्रशासन को किया अलर्ट*
UP में मौसम का रेड अलर्ट, 27 तक भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, योगी सरकार ने प्रशासन को किया अलर्ट*

*UP में मौसम का रेड अलर्ट, 27 तक भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, योगी सरकार ने प्रशासन को किया अलर्ट*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम और भारी बारिश, आंधी-वज्रपात की चेतावनी को लेकर योगी सरकार ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की और फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर तक मौसम बिगड़ा रहेगा। पूर्वी यूपी में 25-26 को बहुत भारी और 27 को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं, गरज-चमक की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी में भी 25 से 27 तक भारी बारिश की संभावना है।
रेड अलर्ट वाले जिलों – लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में विशेष सतर्कता के निर्देश हैं। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ समेत 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
राहत आयुक्त ने अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में राहत एजेंसियों को तैयार रखने, आंधी-वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थान, पेड़ों के नीचे न जाने की अपील करने और डीएम को स्कूल-कॉलेज बंद करने का विवेकाधिकार दिया है।




