बकरियों के सब्जियां खाने पर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट का आरोप*
बकरियों के सब्जियां खाने पर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट का आरोप*

*बकरियों के सब्जियां खाने पर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट का आरोप*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित तख्त का पुरवा निवासी आरती केसरवानी पत्नी ओमप्रकाश केसरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक, 22 सितंबर मंगलवार की शाम कुछ लोगों की बकरियां घर के सामने लगी सब्जियां खाने लगीं। आरती की सास ने बकरियों को डांटकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर संतलाल पुत्र कानपुरी, शिवमूरत पुत्र रामदेव, सियालाल पुत्र रामदेव और कल्लू पुत्र शिवपूजन समेत अन्य लोग घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसकर आरती, उसकी देवरानी और एक पुरुष के साथ मारपीट की गई।
पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है। घटना में घायल एक महिला को उपचार के लिए प्रतापगढ़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने महेशगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक वंदना वर्मा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा पक्ष काफी दबंग बताया जा रहा है और इसी तरह मारपीट की घटनाएं करता है।




